होली के अवसर पर हुड़दंगियों पर कंट्रोल करने के लिए करनाल पुलिस ने शहर भर में जबर्दस्त चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न जगहों पर हुड़दंग मचाते हुए 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 37 वाहनों को इम्पाउंड करते हुए 530 वाहनों के चालान काटे गए। साथ ही पब्लिक प्लेस पर शराब पीने व बेचने के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार करते हुए 152 बोतल शराब बरामद किए। पुलिस ने एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा के दिशा-निर्देश पर शहर में हुड़दंगबाजी करने वालों, यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों और किसी भी प्रकार का नशा करने या बेचने वालों को रोकने के लिए जिले भर में विशेष नाकाबंदी व पेट्रोलिंग पार्टियां तैनात की थी। इस नाकाबंदी के दौरान 530 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस द्वारा इन 530 वाहनों में से 37 वाहनों को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट न होने के कारण इंपाउंड़ किया गया। पुलिस की पैट्रोलिंग टीमों के द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार व्यक्तियों को अवैध शराब बेचते हुए व इनके कब्जा से 152 बोतल शराब बरामद की, इसके साथ ही 12 व्यक्तियों को शराब पीते हुए गिरफतार किया गया। वहीं 11 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंगबाजी करके आम जन जीवन को बाधा पहुंचाते के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 160 के तहत मामला दर्ज किया है।