फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्कर गिरोह ने दिया चार जगहों पर वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल,असंध। रात के अंधेरे में पशु तस्कर पशुबाड़ों में घुसकर पशुओं की चोरी कर उत्तर प्रदेश ले जा रहे हैं। यदि कोई इनका पीछा करता है तो ये गाड़ी में रखे पत्थर उन पर फेंक देते हैं। पशु तस्करों ने पांच जगहों पर ऐसी ही वारदातों को अंजाम दिया है। इनमें से चार वारदातें असंध की है। इन वारदातों में तस्करों ने 11 पशु चोरी कर लिए। जब ग्रामीणों ने उनका पीछा किया तो पत्थर फेंककर उन्हें घायल कर दिया। आरोपियाें की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव दनौली निवासी दलबिंदर ने पुलिस ने बताया कि कई दिन से उसके पास भैंस खरीदने के लिए पशु व्यापारी आते थे लेकिन उसने उनको भैंसा नहीं दी। तो उसकी भैंस चोरी कर ली गई। असंध थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। असंध थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। असंध गांव दनौली निवासी दलविंद्र ने बताया कि 20 फरवरी की रात करीब 2 से 3 बजे उसके बाड़े से चोर दो भैंस एक झोटा व एक कटड़े को चोरी कर ले गए। उसने उनकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें