तरावड़ी। स्वास्थ्य केंद्रों पर बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें महिलाओं और बच्चों सहित टीबी मरीज, बीपी और शुगर के मरीजों की जांच की गई। इसमें कुल 108 लाभार्थियों की स्क्रीनिंग की गई, जिन्हें अलग-अलग पोर्टल पर दर्ज किया गया। शिविर खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश गर्ग, तमन्ना काउंसलर व डॉक्टरों की टीम की देखरेख में स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम 2 अक्तूबर तक चलेगा। संवाद