फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर 10.50 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। नौकरी लगवाने के नाम पर 10.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बसंत विहार निवासी अनिता ने बताया कि उसकी गंगोह निवासी अश्वनी से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने उनकी बेटी और भांजे के बेटे को नौकरी लगवाने के लिए 15 लाख रुपये की मांग की। आरोपी ने बताया कि वह करनाल में आयकर विभाग में निरीक्षक के पद पर कार्य रत है। उसकी पत्नी पंचकूला उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत है, पत्नी की चयन बोर्ड में अच्छी पहचान है। वह पत्नी से कहकर दोनों को नौकरी पर लगवा देगा। आरोपी पर भरोसा करके उन्होंने 10.50 लाख रुपये उसे दे दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें