अमर उजाला ब्यूरो
जुंडला (करनाल)। इनेलो की ओर से गांव जानी के बबलू जाणी को हलका असंध इकाई के युवा विंग का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर गांव सहित क्षेत्र में खुशी की लहर है। युवा नेता बबलू जाणी की क्षेत्र में एक जुझारू व साफ छवि के नेता के रूप में जानी जाती है। उनकी नियुक्ति को लेकर गांव की बैगरयां वाली चौपाल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिलाध्यक्ष यशबीर राणा कुक्कु, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फूल सिंह मंजूरा, हलकाध्यक्ष धर्मबीर पाढ़ा सहित कई इनेलो नेताओं ने गांव जाणी में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंच कर युवा नेता बबलू जाणी का फूल मालाएं पहना कर जोरदार स्वागत किया। साथ ही सभी इनेलो नेताओं ने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला, प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला, युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष जस्सी पेटवाड़ का बबलू जाणी को संगठन में जिम्मेदारी सौंपे जाने पर आभार व्यक्त किया। उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फूल सिंह मंजूरा ने कहा कि इनेलो किसान मजदूर की सजग व हितैषी पार्टी है। नवनियुक्त प्रधान बबलू जाणी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की अगुवाई में इनेलो की जन हितैषी नीतियों का प्रसार व प्रचार करने के लिए कोई कमी नही आने दी जाएगी। इस अवसर पर सत्ता जाणी, जिले सिंह, सरूप सिंह, मान सिंह, लखीराम, रोमी, विशाल, जसमेर, विकास, धर्मपाल, रणबीर सिंह, जसबीर, कृष्ण, दिलीप सिंह, राजेश, प्रवीन कुमार, महेश जाणी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।