फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित स्थानों के अलावा होर्डिंग लगाए तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्धारित स्थानों के अलावा होर्डिंग लगाए तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के लिए जिला में करीब 45 बड़े होर्डिंग स्थापित हैं। इनके माध्यम से सरकार की योजनाओं का ही प्रचार-प्रसार किया जाता है। लेकिन, कुछ राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक या व्यक्तिगत लोग अपनी मनमानी करके इन होर्डिंगों से सरकार की प्रचार सामग्री को उतारकर अपनी प्रचार की सामग्री के फ्लैक्स लगा देते हैं, जोकि नियमानुसार गलत है। महानिदेशक सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग समीर पाल सरो के निर्देशानुसार यदि कोई भी राजनैतिक पार्टी, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन या अन्य व्यक्ति भविष्य में ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी सुनील बसताड़ा ने बताया कि सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा ने प्रदेश के सभी जिलों में हरियाणा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के प्रचार-प्रसार के लिए 20 गुणा 10 के होर्डिंग विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए हैं। जिले में इनकी संख्या करीब 45 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें