फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर से मिला प्रोपर्टी डीलर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर से मिला प्रोपर्टी डीलर का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। विकास नगर निवासी एक प्रोपर्टी डीलर का शव पुलिस ने गांव खरकाली के पास नहर से बरामद किया है। डीलर कई दिन पहले स्कूटी पर सवार होकर घर से निकला था, लेकिन लौट कर नहीं आया। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस को शनिवार को नहर से प्रोपर्टी डीलर का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक विकास नगर निवासी बलविंद्र (45) प्रोपर्टी डीलर का काम करता था। वह गत दिनों घर से स्कूटी पर सवार होकर निकला था, लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटा। बलविंद्र के घर वापस न आने के कारण परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर बलविंद्र की तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान पुलिस को नहर के पास बलविंद्र की स्कूटी खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने बलविंद्र की नहर में खोजबीन शुरू कर दी। शनिवार को गांव खरकाली के पास नहर से पुलिस ने शव बरामद किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बलविंद्र कुछ दिन पहले लापता हो गया था। उसका शव खरकाली के पास से बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें