फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के साथ सड़क क्रास कर रही छह साल की बच्ची को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के साथ सड़क क्रास कर रही छह साल की बच्ची को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गांव नगला फार्म के समीप अपने पिता के साथ सड़क क्रोस कर रही छह साल की बच्ची को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। नंगला फार्म निवासी टिंकू ने बताया कि मंगलवार शाम को अपनी छह साल की बेटी गुजन को घुमाने के लिए घर से निकला था। वे दोनों जब पैदल सड़क क्रास करने लगे तो गुंजन को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जब वह घायल अवस्था में उसे अस्पताल में लेकर गया तो वहां उपचार के दौरान उसकी बेटी ने दमतोड़ दिया। पुलिस जांच अधिकारी संजय ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया व आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें