तेजधार चाकू के साथ एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सेक्टर 13 के पास से पुलिस ने एक व्यक्ति को तेजधार कमानीदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की सीआईए वन शाखा ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए आरोपी साहिल वासी गली नंबर 3 बसंत विहार करनाल को सेक्टर 13 स्थित पानी की टैंकी के पास मेन रोड से बिना किसी लाइसेंस के एक तेजधार कमानीदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।