रक्तदाता को बैज लगाते हुए विधायक भगवानदास कबीरपंथी। संवाद
नीलोखेड़ी। टीम कप्तान व आशियाना फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बजरंग सेवा दल में 9वें विशाल रक्तदान शिविर लगा। इस दौरान 101 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। मुख्य अतिथि कप्तान मीनू बेनीवाल, अध्यक्ष हरियाणा ओलंपिक संघ व विधायक भगवान दास कबीर पंथी ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। विधायक भगवान दास ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। फाउंडेशन के अध्यक्ष राम दयाल बलड़ी, राज्य प्रभारी समशेर सिंह, चेयरमैन शिवनाथ कपूर आदि मौजूद रहे। संवाद