करनाल। ब्रह्मानंद चौक पर एक वेटर के साथ मारपीट कर 10 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में आनंद विहार निवासी सूरत यादव ने बताया कि वह होटल में वेटर का काम करता है। 16 जनवरी की रात को वह अपने घर जा रहा था तो उसने डिवेंचर होटल के समीप एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले। वह ब्रह्मानंद चौक के पास पहुंचा तो कुछ युवक आए। उन्होंने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान वह उससे 10 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। संवाद