फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खोज अभियान में 10 संदिग्ध कुष्ठ रोगी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला कुष्ठ रोग खोज अभियान 13 से 26 मई तक पूरे जिले में सभी स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से चलाया जा रहा है। अभियान में अब तक लगभग 10 संदिग्ध पाए गए। जिसमें से एक मरीज कुष्ठ रोगी पाया गया। जिसका इलाज शुरू कर दिया गया है।
इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर कुष्ठ रोग के लिए स्क्रीनिंग कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की लगभग 1300 टीमें, 260 सुपरवाइजर 15 लाख 59 हजार 918 जनसंख्या की स्क्रीनिंग करेंगे। सिविल सर्जन डाॅ. कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले में कुष्ठ रोगियों की वर्तमान स्थिति से सबको अवगत करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान में कुल 20 मरीजों का इलाज जिला कुष्ठ रोग केंद्र से चल रहा है। पिछले वर्षों के रिकार्ड के बारे में जानकारी दी। यह एक गंभीर विषय है कि जिले में स्थाई निवासी कुष्ठ रोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। पिछले वर्ष ग्रेड-2 व विकलांग कुष्ठ रोगी रजिस्टर्ड किये गए हैं।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डाॅ. सिम्मी कपूर ने बताया कि कुष्ठ रोग एक सामान्य त्वचा रोग है जो कि कुष्ठ रोगी के खांसने व छींकने से कीटाणु स्वस्थ व्यक्ति में प्रवेश करने से होता है। शरीर पर लाल, तांबिया दाग, हाथ पैरों का सुन्नपन्न, नसों में दर्द व शरीर पर गांठे कुष्ठ रोग के लक्षण हैं। कुष्ठ रोग की जांच व इला सभी स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क में किया जाता है। कुष्ठ रोग छूत की बीमारी नहीं है। मरीज से भेदभाव न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें