संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। इलेक्ट्रिक स्कूटर की डीलरशिप के नाम पर 10 लाख रुपये ऐंठने और बाद में झूठे केस में फंसवाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
असंध निवासी लव कुमार ने सदर थाना पुलिस को बताया कि फरवरी 2023 में वह सतीश कुमार के संपर्क में आया था और उसके साथ उसकी दोस्ती हो गई। उसने कहा कि वह इलेक्ट्रिक स्कूटर की डीलरशिप का काम करेंगे। जिसमें काफी लाभ होता है और कहने लगा कि उसके पास अभी रुपये कम हैं और तुम कुछ निवेश करो। जिसमें दोनों की काम के मुनाफे में 50-50 प्रतिशत की पार्टनरशिप होगी। उसने फिर उसे 10 लाख रुपये दे दिए और कुछ साइन किए चेक ऑफिस रख लिए।
इसके बाद उसके पार्टनर ने उसे बेची हुई स्कूटी में से कुछ नहीं दिया। जब उसने इस बारे में पूछा तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान गीता नाम की एक महिला ने उसे फोन कर कहा कि अगर उसने सतीश से दोबारा रुपये मांगे तो दुष्कर्म के केस में जेल भिजवा देगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।