फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांस भेजकर पीआर दिलाने के नाम पर ठगे 10 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस भेजकर पीआर दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मॉडल टाउन निवासी अश्वनी ने बताया कि वह ऑफिस एडमिनिस्ट्रेटर की नौकरी करता है। आरोपी सतपाल शर्मा से अक्तूबर 2018 में मिला था। उसने बताया था कि उसका बेटा प्रशांत शर्मा यूरोप के इमीग्रेशन का काम करता है। हम तुम्हें 12 लाख रुपये में यूरोप के फ्रांस का साल का वर्क परमिट, मेडिकल, एयर टिकट, पीआर दिलवा देंगे। वह उसके झांसे में आ गया और सतपाल शर्मा को 50 हजार रुपये एडवांस दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने मेरे दस्तावेज ले लिए और कहा कि जल्द वीजा मिल जाएगा। मार्च 2019 में बाकी रकम 11.50 रुपये भी उन्हें दे दिए। तीन महीने बाद जून 2019 में मेरा पासपोर्ट आया। जब फ्रांस का टिकट मांगा तो टालमटोल करते कहा कि आपका कार्य अभी चल रहा है, कुछ समय और लगेगा, तुम अपना पासपोर्ट हमें दे दो ताकि हम फ्रांस की एंबेसी में आगे की कार्यवाही कर सकें। मैंने पासपोर्ट भी दे दिया। मार्च 2020 में जब आरोपियों से कई बार संपर्क किया तो पंचायत में उसने कहा कि अभी कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा है व फ्रांस की एंबेसी बंद है, इस कारण हम फ्रांस नहीं भेज सकते। मई 2020 में भेज देंगे या तुम्हारे पैसे वापस कर देंगे। आरोपियों ने 2 लाख रुपये नकद व 10 लाख रुपये का चेक दे दिया। जब वह चेक लगाया तो बाउंस हो गया। अब आरोपी रुपये नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें