करनाल। साइबर ठग ने एक व्यक्ति से 11 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस को इसकी शिकायत दी गई है। गांव गगसीना निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि उसने ओएलएक्स पर एक स्कूटी का विज्ञापन देखा था। इसके बाद उसने उस मोबाइल नंबर पर फोन किया तो उसने कहा कि 11 हजार रुपये देने होंगे। नौ अप्रैल को 1500 रुपये डिलीवरी चार्ज डलवाया। आरोपी ने कहा कि पूरी पेमेंट करनी होगी। इसके बाद उसने छह हजार और पांच हजार रुपये 10 अप्रैल को आरोपी के खाते में डलवा दिए, लेकिन स्कूटी नहीं आई। उसने उसे फोन किया तो बोला कि 9999 रुपये भी डलवाने पड़ेंगे। संवाद