फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड की केवाईसी करने के नाम पर ठगे 1.98 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड की केवाईसी करने के नाम पर ठगे 1.98 लाख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आरके पुरम निवासी एक महिला से क्रेडिट कार्ड की केवाईसी करने के नाम पर 1.98 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित को जैसे ही उसके साथ हुई ठगी का पता लगा तो उसने क्रेडिट कार्ड को बंद करवाया और उसकी शिकायत 1930 पर की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरके पुरम निवासी शंशाक कुमार ने थाना साइबर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 सितंबर को उसकी पत्नी नीरू कंबोज के पास एक फोन आया और व्यक्ति ने उससे कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड की केवाईसी पेंडिंग पड़ी हुई है। वो करा लीजिए। उसने कहा कि वह एक लिंक भेज रहा है। जिस पर वह क्रेडिट कार्ड से संबंधित सारी जानकारी उसमें भर दे। इसके बाद आपका क्रेडिट कार्ड की केवाईसी पूरी हो जाएगी। उसकी पत्नी ने ऐसा ही किया। 17 सितंबर को वह एसबीआई मोबाइल एप पर खोलने की कोशिश की तो वह नहीं खुल पाया और एप ने उसका रजिस्टर्ड मोबाइल को गलत बताया। इसके बाद 18 सितंबर को उसकी ई-मेल आईडी पर तीन ई-मेल मिली। जिसे उसने खोलकर देखा तो पता लगा कि उसके क्रेडिट कार्ड से तीन बार में कुल एक लाख 98 हजार 315 रुपये निकाले गए है। पहली ट्रांजेक्शन में 96,515 रुपये, दूसरी ट्रांजेक्शन में 96,515 रुपये व तीसरी ट्रांजेक्शन से 5285 रुपये निकाले गए। उसके बाद उसने एसबीआई क्रेडिट कार्ड आपातकालीन हेल्प लाइन नंबर पर कॉल करके कार्ड को ब्लॉक करवाया और तीन अनधिकृत लेन-देन की जानकारी दी और 21 सितंबर को इसकी शिकायत 1930 पर की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें