फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के बहाने हलवाई से 1.62 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने हलवाई से 1,62,741 रुपये ठग लिए। निगदू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बीड बडालवा निवासी जसबीर ने बताया कि वह हलवाई का काम करता है। 11 मई को फेसबुक पर उसने लोन लेने को लेकर एक लिंक देखा तो उस पर क्लिक कर लोन अप्लाई कर दिया। उसी दिन एक घंटे बाद उसके पास विपिन गुप्ता नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने दस्तावेज मांगे तो मैंने उसके द्वारा दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप कर दिए। इसके बाद उसने कहा कि 3250 रुपये अकाउंट में जमा करा दो। मैंने उनके द्वारा दिए गए खाते में रुपये जमा करा दिए। इसके बाद राकेश नाम के व्यक्ति ने फोन कर जीएसटी फीस 9125 रुपये जमा करने को कहा तो तो वह भी डाल दिए। इसके बाद उन्होंने एनओसी भेजी जिसकी फीस के 16099 रुपये मांगे। मैंने 16100 रुपये भी दे दिए। राकेश ने दोबारा फोन कर 16099 रुपये मांगे वह भी खाते में डाल दिये। इसी तरह उसने दो ईएमआई एडवांस, बैंक कमिशन आदि के नाम पर कुल एक लाख 62 हजार 741 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें