करनाल। कस्टमर केयर बनकर ठग ने एक व्यक्ति के खाते से 1.20 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-9 निवासी प्रताप सिंह ने बताया कि 24 अगस्त को उसके नंबर पर कॉल आई। जो कि खुद को कस्टमर केयर कर्मी बता रहा था। वह बोला कि बीएसएनएल के नंबर पर लगे दस्तावेज के आधार समाप्त हो गए हैं। आप अपने दस्तावेज आधार कार्ड को अपडेट करवा लो। इसके लिए 10 रुपये लगेंगे और घर बैठे आपका काम हो जाएगा। तभी कुछ समय बाद खाते से एक लाख 20 हजार रुपये कट गए। संवाद