फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कृषि मार्केटिंग बोर्ड के जेडएमओ ने किया औचक निरीक्षण

Wed, 15 Oct 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
मंडी का निरीक्षण करते जेडएमओ रामहेर जागलान। - फोटो : प्राथमिक विद्यालय भभोट परिसर के ऊपर से गई एचटी लाइन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला चीका। कृषि मार्केटिंग बोर्ड अंबाला जोन के जेडएमओ रामहेर जागलान ने अनाज मंडी चीका में मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी परिसर का दौरा कर धान की आवक, खरीद व्यवस्था, गेट पास, उठान और किसानों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने अनाज मंडी में गेट पास, मंडी में पड़ा फूंसा, अनाज मंडी में सड़कों पर पड़ी धान की समस्याओं पर स्थानीय अधिकारियों को लताड़ लगाई। उन्होंने मार्केट कमेटी के सचिव सतबीर रवीश से धान खरीद प्रक्रिया की जानकारी मांगी और कर्मचारियों से भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की फसल की खरीद में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को उनका पूरा दाम समय पर मिले और किसी भी किसान को परेशानी न उठानी पड़े, यह मंडी प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जागलान ने मंडी में मौजूद किसानों से भी सीधा संवाद किया। किसानों ने अपनी समस्याएं और अनुभव उनके समक्ष रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें