फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिला परिषद के अध्यक्ष का फैसला 22 को

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पिछले महीने हुए जिला परिषद व ब्लॉक समिति के चुनावों के बाद अब जिला परिषद के अध्यक्ष, ब्लॉक समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तैयारी है। इसके लिए बैठक के दिन निर्धारित करने के साथ संबंधित स्थानों के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां भी लगा दी गई है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. संगीता तेतरवाल ने दी। उन्होंने बताया कि जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए पहली बैठक 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे जिला परिषद के कार्यालय में होगी। समूची प्रक्रिया अतिरिक्त उपायुक्त की निगरानी में होगी। इसके लिए उनकी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार पंचायत समिति कैथल की पहली बैठक 23 दिसंबर सुबह 11 बजे बीडीपीओ कार्यालय कैथल मे होगी। इसके लिए डीडीपीओ की ड्यूटी लगाई गई है। पंचायत समिति राजौंद की पहली बैठक 23 दिसंबर को दोपहर बाद तीन बजे बीडीपीओ कार्यालय राजौंद में होगी। इसके लिए कलायत एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई है। पंचायत समिति गुहला की पहली बैठक 24 दिसंबर को सुबह 11 बजे बीडीपीओ कार्यालय गुहला में होगी। इसके लिए एसडीएम गुहला की ड्यूटी लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति ढांड की पहली बैठक 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे बीडीपीओ कार्यालय ढांड में होगी। इसके लिए एसडीएम कैथल की ड्यूटी लगाई गई है। पंचायत समिति कलायत की पहली बैठक 26 दिसंबर को दोपहर बाद तीन बजे बीडीपीओ कार्यालय कलायत में होगी, इसके लिए एसडीएम कलायत की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार पंचायत समिति सीवन की पहली बैठक 27 दिसंबर को सुबह 11 बजे बीडीपीओ कार्यालय सीवन में होगी, इसके लिए एसडीएम गुहला की ड्यूटी लगाई गई है। पंचायत समिति पूंडरी की पहली बैठक 27 दिसंबर को बाद दोपहर तीन बजे बीडीपीओ कार्यालय पूंडरी में होगी, इसके लिए एसडीएम कैथल की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें