फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डिस्कस थ्रो में युवराज और जन्नत ने मारी बाजी

विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी, प्रबंधन समिति के सदस्य और स्कूल स्टाफ।
विज्ञापन
सीवन। सीवन पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। 26 नवंबर से शुरू हुई प्रतियोगिता में छोटे विद्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के बच्चों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साह के साथ भाग लिया। समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो के लड़कों के वर्ग में युवराज ने प्रथम, अनुज ने द्वितीय और अरमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में जन्नत प्रथम, कशिश द्वितीय और नवरूप तृतीय स्थान पर रहीं। रस्साकशी के लड़कों के वर्ग में भानु प्रताप, सूर्य प्रताप, यश, अरमान, लखशिंदर और मयंक की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में हिमांशी, हरकीरत, सहजप्रीत, खुशदीप, जसमीत, गुरवीर और अमन की टीम विजेता रही।
विद्यालय के डीपीई अजय कुमार के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में छोटे बच्चों के लिए सरल दौड़, बाधा दौड़ और गेंद को टोकरी में डालने जैसी गतिविधियां करवाई गईं। वहीं बड़े विद्यार्थियों ने 100 और 200 मीटर दौड़, तीन टांग दौड़, डिस्कस थ्रो, बैडमिंटन, रस्साकशी और वॉलीबॉल में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


नीतू और पूजा ने मंच संचालन किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य अमरेंद्र सिंह खारा, पवन शर्मा, अंकुश गोयल, विवेक गोयल और डॉ. रामनिवास शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। उप-प्रधानाचार्या प्रतिभा शर्मा, वरिष्ठ समन्वयक वर्षा और कनिष्ठ समन्वयक हरमीत कौर ने विजेताओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी, प्रबंधन समिति के सदस्य और स्कूल स्टाफ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें