फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण सहित कई मुद्दों पर सत्तापक्ष व विपक्ष में हुई बहस

Thu, 08 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
स्पीकर की भूमिका निभाती छात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एससीईआरटी गुड़गांव के निर्देशों पर राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता विरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कमालपुर में युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का निरीक्षण करने के लिए डाइट कैथल से वरिष्ठ प्रवक्ता सुलतान सिंह व अनिल गिरधर मौजूद थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान छात्रा मंजू देवी द्वारा स्पीकर की भूमिका बखूबी से निभाई गई। प्रधानमंत्री के तौर पर विजय कुमार व विपक्ष के नेता की भूमिका बजरंग द्वारा पूरे जोश के साथ अदा की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य मुद्दों के तौर पर आरक्षण, अंग्रेजी भाषा को वैकल्पिक भाषा का दर्जा दिया जाना, देश के विभिन्न प्रदेशों में बाढ़ का कहर के अलावा सीमा पर शहीद हो रहे सैनिकों के मुद्दे विशेष तौर पर छाए रहे।

विपक्ष के नेता बजरंग ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरना चाहा मगर प्रधानमंत्री की भूमिका अदा कर रहे छात्र विजय कुमार व उसके मंत्रीमंडल ने इस प्रकार विपक्ष को जवाब दिया कि उन्हें और अधिक बोलने का अवसर ही नहीं दिया। उक्त मुद्दों के अलावा कई अन्य ज्वलंत बातें भी सदन में पटल पर रखी गई। पूरी कार्यक्रम के दौरान सत्तापक्ष व विपक्ष में नोकझोंक चलती रही। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल ने भी बच्चों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में उप प्राचार्य सुभाष चंद्र धीमान, प्रशांत गौतम, सुनील कुमार, राजेंद्र सिंह, वृषभान व मुनीष कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें