फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्लोगन प्रतियोगिता में युक्ति प्रथम

Fri, 02 May 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में आठ मई को मनाए जाने वाले विश्व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें युक्ति प्रथम, सानिया द्वितीय और मुस्कान ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ.ऋषिपाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने मानवता के विषय पर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. कोमल रानी और डॉ. अनीता नैन ने निभाई। अंत में प्राचार्य ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजिका डाॅ.मीनाक्षी भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें