फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को अपराधियों की तरह किया गया व्यवहार : सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अमेरिका से डंकी रूट से गए 50 हरियाणवी युवाओं को बेड़ियों और हथकड़ियों में जकड़कर दिल्ली लाया गया, जिनमें से 14 कैथल जिले के हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसे भाजपा सरकार की नाकामी बताया। सुरजेवाला ने कहा कि उनकी हालत प्रदेश के नौजवानों की बेबसी और बदहाली को बयां कर रही है।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि हर दिन हरियाणा के परिवारों को अपना सब कुछ बेचकर, कर्ज लेकर दूर भेजने और युवाओं को जान जोखिम में डालकर भी डंकी रूट से विदेश जाने को मजबूर हैं। हरियाणा के 50 बच्चे बेड़ियों में लौटे, जिनमें 14 बच्चे कैथल के हैं। उन्होंने पीएम मोदी की हालिया चुनावी रैली का जिक्र करते हुए तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि डंकी के रास्ते अमेरिका गए हरियाणा के इन 50 में से कइयों को वर्षों की कैद और यातना के बाद हथकड़ियों और बेड़ियों में जकड़ कर अपराधियों की तरह उन्हें कैथल लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें