फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उफनती नहर में स्टंट कर जान जोखिम में डाल रहे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। पिछले कुछ दिनों से कलायत स्थित सिरसा ब्रांच नहर में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। इसके बावजूद कुछ युवाओं द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती नहर में छलांग लगाने का सिलसिला जारी है। ये युवा अक्सर गहरे पानी में नहाते और खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं। हैरानी की बात यह है कि नहर विभाग का कार्यालय पास में ही होने के बावजूद इन युवाओं को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर साल इस तरह की घटनाओं से हादसे होते हैं, जिनमें कई लोगों की जान चली जाती है। स्थानीय युवक रवि कुमार ने रविवार को कुछ युवाओं को गहरे पानी में नहाते देखा। जब उन्होंने इन युवकों को खतरे से आगाह करते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने रवि के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनका फोन छीनने की कोशिश भी की। रवि ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के आने की खबर सुनते ही शरारती युवा मौके से फरार हो गए। इस घटना ने एक बार फिर स्थानीय प्रशासन और नहर विभाग की लापरवाही को उजागर किया है। रवि कुमार, विनोद, राजेश आदि ने प्रशासन से तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करने और नहर में स्नान करने पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें