फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवाओं ने पतंग, युवतियों ने झूलों का लिया आनंद

Sun, 20 Aug 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिलेर में शनिवार को तीज का पर्व उत्साह के साथ मनाया। युवाओं ने पतंग उड़ाई और महिलाओं व युवतियों ने झूलों का का आनंद लिया। इसी कड़ी में पवनार पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य जोगिंद्र ढुल ने स्टाफ सदस्यों सहित तीज की शुभकामनाएं दी। विद्यालय की प्रबंधक राजश्री ने बताया कि तीज उत्सव मां पार्वती व भोले बाबा के मिलन की खुशी में सुहागिन व्रत रखती हैं। इअध्यापिका ज्योति संधू की पहली तीज को स्टाफ अध्यापिकाओं ने गीत गाकर व झूला झुलाकर शुभकामनाएं दी। निबंध लेखन में मुस्कान, अयान, अंशिका व साक्षी प्रथम व नवनीत, हंस, गुंजन व सोनम द्वितीय स्थान पर रही। मेहंदी प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम गीता व जानवी द्वितीय स्थान पर रही।

बच्चों ने प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा
सीवन। सीवन पब्लिक स्कूल में शनिवार को तीज उत्सव मनाया। अध्यक्षता प्रधानाचार्या डॉ. रामनिवास शर्मा ने की। तीज उत्सव में कक्षा नर्सरी से कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों सिठनी, बोलियां, गिद्दा व सावन मास से जुड़े गीत गाते हुए उत्साह के साथ माहौल में रंग भर दिया। सज संवर कर आए बच्चों ने अंताक्षरी, नृत्य, मेहंदी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने झूला झूलकर की। स्कूल के प्रबंधन समिति के सदस्य पवन शर्मा, अमरिंदर खारा, विवेक गोयल ने सभी अध्यापकों व विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन



मेहंदी अश्मीन, नृत्य में सहज प्रीत प्रथम

कैथल। गीता एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीज महोत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य राजेश मुंजाल ने दीप प्रज्वलित एवं सरस्वती वंदना करके की गई। मेहंदी प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की छात्रा अश्मीन प्रथम स्थान पर रही। नृत्य प्रतियोगिता में सहज प्रीत प्रथम एवं तनु द्वितीय स्थान पर रहे। पतंग प्रतियोगिता में करणवीर, स्नेहल, रवि, लविश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में तनीषा एवं ग्रुप प्रथम स्थान पर रही। कार्यक्रम में स्कूल प्रधान इंद्रजीत मदान, उप प्रधान आशा शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, सुचेता मुंजाल उपस्थित रहे। संवाद

कोहिनूर अकादमी में मनाई हरियाली तीज
गुहला-चीका। कोहिनूर इंटरनेशनल अकादमी में हरियाली तीज पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया।। बच्चों को इस त्योहार के महत्व, कारणों व मनाए जाने के तरीकों से परिचित करवाया। कार्यक्रम के तहत शबद गायन, एकल व समूह कविता गायन, गिद्दा व लोकगीत की प्रस्तुति से छात्रों ने समां बांध दिया। बच्चों ने अध्यापकों संग झूले का आनंद लिया। प्रधानाचार्या कंंवलजीत कौर बाजवा व चेयरपर्सन डॉ. सुखविद्र कौर ने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। संवाद


लोकगीत, लोकनृत्य से किया मंत्रमुग्ध
कैथल। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज के अवसर पर विभिन्न गतिविधितां की। लड़कियों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता और लडक़ों के लिए पतंगबाजी प्रतियोगिता की। इनमें कक्षा नर्सरी से 11वीं तक के सभी विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह से सभी गतिविधियों में भाग लिया। मेहंदी प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। हरियाणवी लोकगीत व लोकनृत्य ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या अंजु गंभीर ने तीजोत्सव की बधाई दी। संवाद



विद्यार्थियों को दी तीज की जानकारी
कैथल। सिल्वर ओक इंटरनेशनल स्कूल में हरियाली तीज का त्योहार मनाया। इस रंगारंग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों ने अनेक प्रस्तुतियां दी। इसमें भाषण, न्रत्य, कविता, माता पार्वती व भगवान शिव संवाद द्वारा उपस्थित दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। ईवा मेहता ने विद्यार्थियों को तीज से संबंधित जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह ने भी बताया कि सभी त्योहार हमें मिल-जुलकर व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने चाहिए। इस दौरे में अपनी संस्कृति को बचाए व बनाए रखने के लिए आज की युवा पीढ़ी को आगे आना ही होगा। संवाद


डीएवी स्कूल में गुरलीन कौर बनी मिस तीज
सीवन। नगर के डीएवी पब्लिक स्कूल में तीज का त्योहार मनाया। इस अवसर पर मिस तीज प्रतिभागी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें स्कूल की 30 लड़कियों ने भाग लिया। पहले चरण में प्रतिभागियों को अपना परिचय बताना था। दूसरे चरण में उन्होंने गिद्दा और बोलियां डालकर सभी का मन मोह लिया। तीसरे राउंड में बच्चों से प्रश्न पूछे गए। इन तीन चरण के बाद छह प्रतिभागियों को चुना गया। चौथे चरण में प्रश्नोतरी हुई। कक्षा 12वीं की छात्रा गुरलीन कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर 12वीं कक्षा की कमलप्रीत कौर रही। प्रधानाचार्य डॉ. मीना मेहता ने प्रथम आए विजेता को सम्मानित किया।


महिलाओं ने गिद्दा से मोहा मन
पाई। श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में तीज का त्योहार मनाया। पाई गांव के कई मोहल्लों की महिलाओं ने मंदिर में गिद्दा प्रस्तुत कर मन मोह लिया। महिलाओं ने अपने मायके से आई फिरनी, घेवर, बिस्कुट व पतासे बांटे। पाई में कई मोहल्ले की औरतों ने यह कार्यक्रम इस तीज पर पहली बार मनाया। उधर, पाई के ही सुबा वाला मंदिर में भी तीज का त्योहार मनाया। हरसोला गांव में तीज का त्योहार संयुक्त रूप से मनाया गया। संवाद



हरियाणवीं परंपरा से मनाया तीजोत्सव
कलायत। नई दिशा फाउंडेशन ने गांव बात्ता में तीज का कार्यक्रम आयोजित किया। हरियाणवी परंपरा को लेकर प्रस्तुतियां दी गई। नई दिशा फाउंडेशन के महानिदेशक ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम प्रत्येक जिले में आयोजित किए जा रहे हैं। महिला प्रकोष्ठ की सचिव ज्योति देशवाल ने कहा कि हरियाली तीज का उत्सव सौंदर्य और प्रेम के उत्सव के साथ एक धर्म का उत्सव है। पर्व में हरियाणवी परंपरा झूला झूलना, चूल्हे की रोटी, मक्खन बिलौना, साग काटना, प्याज लहसुन की चटनी के साथ सबको खाना परोसना आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में बबीता, नीलम, पूनम, रितु, आशा, महावीर, अजय, विशाल आदि मौजूद रहे। संवाद


प्रतिभा का प्रदर्शन
कलायत। शिक्षा भारती विद्या निकेतन कलायत में हरियाली तीज महोत्सव मनाया। विद्यालय में एकल व सामूहिक नृत्य, रंगोली, मेहंदी रचाओं व अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गई। झूला झूलने का कार्यक्रम आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। विद्यार्थियों ने पतंग उड़ाओ प्रतिस्पर्धा एवं स्टाफ के साथ क्रिकेट मैच खेलते हुए मनोरंजन किया। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों को तीज का महत्व बताया। विद्यालय के प्रबंधक निदेशक जितेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य अमरदीप, अमनदीप बिढाण, राज धारीवाल, परमजीत, सुखबीर सजुमा आदि मौजूद रहे। संवाद

बच्चों को स्टेशनरी का समान बांटा
फोटो नंबर-14
कैथल। राजकीय माध्यमिक विद्यालय फ्रांस वाला में हरियाली तीज का महोत्सव मनाया। विद्यालय के बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। हरियाणा राज्य भारत स्काउट एंड गाइड के संगठन आयुक्त विजय कुमार ने बच्चों को स्टेशनरी का समान वितरित किया। इस अवसर पर युवराज,रोहित पूनिया, दिलखुश, मनप्रीत, मनीष, अरमान, दीपक, रेखा रानी, सुषमा रानी, कोमल कुमारी, तमन्ना, प्रिया आदि मौजूद रही। संवाद


रंगबिरंगी पोशाक में स्कूल पहुंचे विद्यार्थी
राजौंद। एमडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीज का पर्व मनाया। तीज के त्योहार पर विद्यार्थियों के अभिभावकों को निमंत्रण किया गया। विद्यार्थी रंगबिरंगी पोशाक पहनकर स्कूल पहुंचे। मेहंदी और पतंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। स्कूल प्रबंधक देशराज व चेयरमैन वेदप्रकाश कदियान व प्रधानाचार्य राजेश ढुल ने तीज के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंची माताओं को सम्मानित किया गया। संवाद

तीज, रक्षाबंधन से जुड़ी कलाकृतियां बनाईं

राजौंद। आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली में तीज के उपलक्ष्य पर अध्यापक अभिभावक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया।कक्षा नौवीं की छात्राएं सारिका महक व अंकुश ने सेल्फी कॉर्नर बनाया। साथ ही तीज व रक्षा बंधन से जुड़ी सुंदर कलाकृतियां बनाई। सभी अभिभावक सेल्फी कॉर्नर को देखकर अत्यंत प्रसन्न हुए। अभिभावकों ने अपने बच्चों की शैक्षणिक रिपोर्ट ली। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि इस संवाद का मुख्य उद्देश्य आने वाले अर्ध वार्षिक परीक्षा में बच्चों के परिणाम में सुधार करना रहा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें