फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शराब न देने पर ठेका कर्मी पर युवकों ने किया चाकू से हमला

Thu, 03 Jul 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के ढांड रोड स्थित शराब ठेके पर मंगलवार देर रात शराब न देने से नाराज़ तीन अज्ञात बाइक सवार युवकों ने ठेके के कर्मी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। हमले के बाद तीनों आरोपी बाइक से भाग गए। रास्ते में नरड़ की ओर जाते समय उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे वे घायल भी हुए।

बताया जा रहा है कि दो आरोपी एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद भाग निकले जबकि तीसरे आरोपी को बुधवार शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि भागने वाले युवकों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप कुमार निवासी सिरटा ने बताया कि वह ढांड रोड पर बने शराब ठेके पर करिंदा है। मंगलवार रात करीब 12 बजकर आठ मिनट पर तीन युवक बाइक पर पहुंचे। उनमें से दो युवक ठेके के अंदर आकर शराब मांगने लगे। प्रदीप कुमार ने उन्हें बताया कि यह गैर-कार्य समय है, इसलिए शराब नहीं दी जा सकती। इसी बात पर वे झगड़ने लगे और काउंटर पर रखे चाकू से उसके कंधे पर वार कर दिया।

शोर सुनकर उसका साथी संजय भी मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद तीनों आरोपी बाइक लेकर भाग निकले। घटना की सूचना ठेका प्रबंधक विशाल को दी गई और घायल प्रदीप कुमार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिवकुमार सैनी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी साहिल निवासी बलराज नगर कैथल को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके दो साथी—पंकज निवासी बलराज नगर कैथल और मोहित निवासी गांव सिसला—फरार हैं। दोनों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर में शराब ठेकों पर एक माह में चौथी वारदात

जानकारी के अनुसार, बीते एक महीने में कैथल में शराब ठेकों पर यह चौथी वारदात है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इससे पहले सिटी और सिविल लाइन थाना क्षेत्रों में हुई वारदातों में अभी तक कार्रवाई धीमी बताई जा रही है। कई मामलों में एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें