कैथल। जिला रोजगार कार्यालय में स्नातक पास युवाओं का बेरोजगारी भत्ता पिछले सात माह से बकाया है। ऐसे में जिले के युवा अपना रोजगार भत्ता पाने के लिए भटक रहे हैं। ऐसे में ये पात्र युवा जिला रोजगार कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
जानकारी मिली है कि यह भत्ता सिर्फ कैथल के युवाओं का ही रुका हुआ है जबकि अन्य जिलों में इसे तीन माह पहले की जारी किया जा चुका है। हालांकि विभाग का कहना है तीन हजार से अधिक लाभार्थियों के तीन करोड़ 12 लाख 66 हजार रुपये के बिल भेजे गए हैं।
वहीं, रोजगार भत्ता न मिलने पर वंचित युवाओं ने अनदेखी का आरोप लगाया है। रोजगार कार्यालय में 12वीं पास व स्नातकोत्तर युवाओं लगातार आ रहा है। इस संबंध में पिछले कुछ समय पहले जो भी युवा जिला रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है और छंटनी हुई थी। जो भी युवा भत्ता लेते समय यदि किसी नौकरी या पढ़ाई करते हुए पाया जाता है तो वह युवा इस मुहिम से अयोग्य घोषित कर दिए जाते हैं। बता दें कि इस समय जिले में करीब पांच हजार युवा पंजीकृत हैं।
यह बोले युवा ः युवा सुनील ने बताया कि सरकार की ओर से स्नातक पास युवाओं का पिछला भत्ता पिछले साल जून माह का आया था। इसे अगस्त में जारी किया गया था परंतु अभी तक इसे जारी नहीं किया गया है।
युवा बिट्टू ने बताया कि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही पोर्टल पर सरकार की तरफ से राशि डाली जाएगी। सभी युवाओं का कई माह से रुका हुआ भत्ता उनके खाते में आ जाएगा। अभी तक उनका यह भत्ता नहीं आया है। इसका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
यह है सक्षम योजना ः युवाओं को मासिक वित्तीय सहायता भी दी जाती है। युवाओं को आईटी कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है। युवाओं को राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में नौकरी दी जाती है। योजना के तहत युवाओं को मासिक वित्तीय सहायता दी जाती है। संवाद
योजना के लिए पात्रता
n
12वीं पास करने के बाद उम्र 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए।
n
स्नातक या स्नातकोत्तर करने के बाद, उम्र 21 से 35 साल के बीच होनी चाहिए।
n
डिग्री, पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला या चंडीगढ़, दिल्ली एनसीआर या हरियाणा में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए।
n
12वीं पास युवा के लिए मासिक भत्ता- 900 रुपये
n
स्नातक पास युवा के लिए मासिक भत्ता 1500 रुपये
n
स्नातकोत्तर के लिए तीन हजार रुपये सरकार की तरफ से दिया जाता है।
कार्यालय की तरफ से बिलों को मुख्यालय में भेज दिया गया है। यदि किसी लाभार्थी का भत्ता रुका हुआ है तो वह कार्यालय में आकर संपर्क कर सकता है। इसका समाधान किया जाएगा। - अरुण कुमार, जिला रोजगार अधिकारी, कैथल।