कैथल। डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा युवाओं को कॅरिअर संबंधी जानकारी देने के उद्देश्य से हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल एचकेआरएनएल.आईटीआईहरियाणा.जीओवी.इन शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं को कॅरिअर संबंधी जानकारी देकर उनका कौशल विकास किया जाएगा।
लघु सचिवालय में इस संबंध में आयोजित एक बैठक में डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि युवाओं को पोर्टल के माध्यम से हरियाणा के सरकारी विभाग, निगम, बोर्ड, विश्वविद्यालय व अन्य सरकारी संस्थान में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके लिए प्रार्थी को पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण करने के लिए परिवार पहचान पत्र सहित अन्य दस्तावेज व प्रमाण पत्र होने अनिवार्य है। डीसी ने बताया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर राज्य के युवा विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सरकार द्वारा इस प्रणाली पर रखे गए कर्मचारियों को इपीएफ, ईएसआई जैसी सभी सुविधाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।