कैथल के युवक की हत्या का मामला सामने आया है। शादी समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। ढांड थाना प्रभारी बहादुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कैथल के गांव पबनावा में सोमवार देर रात शादी समारोह के दौरान हुए झगड़े में युवक तनिष्क 24 की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही ढांड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कैथल के सिविल अस्पताल पहुंचाया। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
ढांड थाना प्रभारी बहादुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है।