फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्राॅस सोसाइटी से जुड़ें युवा : रामजी

Fri, 09 May 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। करनाल रोड स्थित रेडक्रॉस भवन में वीरवार को रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रेडक्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनैंट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर करके किया गया। इस दौरान लगे शिविर में लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

रेडक्राॅस सोसाइटी कैथल के सचिव रामजी लाल ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के संदेश को पढ़कर सुनाया और अपील की गई कि युवा संस्था के साथ अधिक से अधिक जुड़कर समाज व राष्ट्र की सच्ची सेवा में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन


रामजी लाल ने बताया कि रेडक्राॅस सोसाइटी के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनेंट का जन्म दिवस हर वर्ष 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी की ओर से रक्तदान शिविर, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध, प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण हो, यूथ रेड क्रॉस व जूनियर रेडक्राॅस विंग की ओर से विद्यालयों के स्वयं सेवकों की ओर से जागरूकता पैदा करना, नशा मुक्ति , टीबी एवं अन्य संक्रामक बीमारियों के प्रति जागरूकता अभियान आदि चलाए जाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खंड एवं जिला स्तर पर आपदा मित्र तैयार किए जा रहे है, जिनका मुख्य उद्देश्य आपदा के समय लोगों की मदद करना होगा। इस अवसर पर पवन कुमार, बीरबल दलाल, सिविल अस्पताल से आई टीम एवं समस्त रेडक्रॉस स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें