कलायत। चौशाला गांव के बारहवीं कक्षा के छात्र रोहित की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक 12वीं कक्षा में पढ़ता था और बुधवार को उसकी परीक्षा थी। मंगलवार सायं वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर अपना रोल नंबर लेकर गांव बात्ता से अपने गांव चौशाला आ रहा था। रास्ते में एक राजवाह की पुलिया के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उसका सिर पुलिया जा टकराया। बाइक पर बैठा दूसरा युवक उछल कर पास के खेत में जाकर गिरा। राहगीरों ने इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए मौके पर बुलाया और युवक को इलाज के लिए कैथल अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद गंभीर रूप से घायल रोहित को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस सूचना से परिवार में हाहाकार मच गया। मृतक के पिता रमेश कुमार ने बताया की वे तथा उनकी पत्नी दोनों अस्वस्थ हैं और उनका बेटा पढ़ाई के साथ साथ मेहनत मजदूरी करके परिवार का पोषण करता था। मृतक की एक बड़ी बहन व छोटा भाई है जिसके विवाह व पढ़ाई का जिम्मा भी रोहित ने उठा रखा था। रोहित की मौत के बाद से परिजनों में भारी वेदना छलक उठी। बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कलायत थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
25केएलटी6: मृतक की फाइल फोटो- फोटो : बाजारशुकुल थाने में मौजूद शाहिद के हत्यारोपी सुहैल और उसके बाएं अभिषेक।