फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Fri, 05 Dec 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सड़क हादसे में घायल सैर निवासी 25 वर्षीय लवप्रीत ने एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने मृतक के साले थ्यो माजरा निवासी हरनिंद्र की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, 2 दिसंबर को लवप्रीत चीका से अपने गांव सैर बाइक पर लौट रहा था। कैथल–चीका रोड पर थेह नेवल गांव के पास शाम करीब साढ़े छह बजे एक अज्ञात बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें