कैथल। एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कलायत थाना पुलिस को दी शिकायत में सिणंद निवासी राजपाल ने बताया कि 22 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे उसके ही गांव के सतीश, पम्मी, पम्मी का भांजा और प्रवीण ने लाठी व बरछी से हमला कर उसे घायल कर दिया। झगड़े में उसे गंभीर चोटें आईं। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने सिणंद निवासी सतीश, पम्मी, पम्मी का भांजा और प्रवीण के खिलाफ मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। संवाद