कैथल। गांव जटेड़ी में अज्ञात फोर व्हीलर चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूंडरी निवासी नरेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी कि पांच जून को सुबह के समय वह अपने किसी काम से बाइक पर गांव जटेड़ी से जा रहा था। वहां पर अज्ञात फोर व्हीलर चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। आरोपी वाहन चालक मौके से भाग गया। जांच अधिकारी रामबीर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद