संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा रविवार को गांव रामगढ़ पांडवा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर भाजपा और कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 25 लाख युवा बेरोजगार हैं जो बेरोजगारी के कारण गैर कानूनी तरीकों से विदेश में जाने को मजबूर हैं। इस दौरान उन्होंने गांव में सदस्यता अभियान भी चलाया।
उन्होंने कहा कि 25 साल कांग्रेस और आठ साल भाजपा ने शासन किया पर प्रदेश फिर भी विकास में पीछे है। बेरोजगार युवकों ने जब काम की मांग की तो उन्हें लाठियां मिलीं। इसके अलावा किसानों, खिलाड़ियों, कर्मचारियों और युवाओं की किसी भी मांग को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों को बंद करने से शिक्षक भी परेशान हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष गज्जन सिंह, सुमित हिंदूस्तानी, मास्टर सतबीर गोयत, सुनील सहारण, लीला राम, डॉ. विजय, बलबीर सजूमा और सुशील मौजूद रहे।