फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरावड़ी के युवक ने कैथल में खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी के रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक की कैथल के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में कराया गया। तरावड़ी निवासी मृतक के पिता व अन्य ने बताया कि उनका बेटा सौरभ तरावड़ी में ही एक डॉक्टर के पास काम करता था। वह कैथल के एक गांव की लड़की से प्रेम करता था। लड़की ने मैसेज कर उसे अपने घर बुलाया था। वहां लड़की के परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर जहर खिला दिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तितरम थाना जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें