फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध हालात में मौत, तीन पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खरकां क्षेत्र में एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। उसे अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उरलाना निवासी रेशम सिंह ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसका चचेरे भाई 25 वर्षीय हरदीप सिंह अपने मामा के यहां पटियाला में रहता था। शनिवार 17 जुलाई को उसके ताऊ का लड़का हरदीप ऑटो में आया। उसके साथ अक्षय चोपड़ा, जेली और इंदी भी थे। वे गांव उरलाना के छिंदा की दुकान में दुकानदार से छह हजार रुपये लेकर पटियाला जाने की बात कहकर चले गए। उसे इसके बाद सूचना मिली कि खरकां में उसके ताऊ का लड़का हरदीप बेहोशी की हालत में बजरी के ढेर पर पड़ा हुआ है। उसने यह जानकारी अपने ताऊ सूरत सिहं को दी और उन्हें साथ लेकर वह खरकां में पहुंचा तो उसका चचेरा भाई हरदीप सिंह बेहोशी की हालत में पड़ा थ। वे उसे तुरंत चीका के अस्पताल में ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डाक्टर ने हरदीप को मृत घोषित कर दिया। उन्हें शक है कि अक्षय चोपड़ा व उसके साथी जैली व इंद्री ने मिल कर हरदीप उर्फ दीपी की हत्या की है। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। एसएचओ गुहला जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जांच में जो भी बात सामने आएगी, उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें