फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हादसे में युवक की मौत, हत्या का शक

Wed, 02 Aug 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दोस्त से मिलने कलायत आए जींद के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने युवक की हत्या का शक जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लोधर गांव, जींद निवासी बिट्टू ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि वह मजदूरी करता है। उसका भाई प्रदीप 31 जुलाई को अपने दोस्त कुलदीप के पास कलायत गया था। रात करीब 9:30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि आपका भाई गांव कलासर व मटौर रोड पर गड्ढों में पड़ा है। वह मौके पर पहुंचा तो सच में वह पड़ा था और पेट के आंतें निकली थीं। वे प्रदीप को सरकारी अस्पताल कैथल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके चाचा अनिल के पास कुलदीप का फोन आया कि प्रदीप कैसा है। मैं भी प्रदीप के साथ था, मुझे भी दुर्घटना में टांग पर चोट लगी है। वह भी कलायत के एक अस्पताल में दाखिल है। कुलदीप उन्हें चोटों के बारे में स्पष्ट तौर पर नहीं बता सका और गोलमाल बातें करता रहा।

प्रदीप के पास घटनास्थल पर पड़ी मोटरसाइकिल कुलदीप की और प्रदीप की मोटरसाइकिल कुलदीप के पास है। शिकायतकर्ता ने शक जताया कि प्रदीप का एक्सीडेंट हुआ है या फिर कुलदीप की ओर से हत्या करने की संभावना हो सकती है। जांच अधिकारी पारस कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें