फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर हादसे मेंयुवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर निर्माणाधीन लघु सचिवालय के पास मंगलवार को एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब गांव बंदराना निवासी करीब 30 वर्षीय विजय कुमार नरवाना से कैथल की तरफ बाइक पर जा रहा था। इसी बीच किसी वाहन ने उसे दोपहर लगभग ढाई बजे अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस जांच अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर गुरुदेव सिंह और पुलिस के अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने इसे मृत करार दे दिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पिता बीरा राम ने बताया कि बेटा अपनी मेहनत से पत्नी, दो बेटियों और परिवार के अन्य सदस्यों का पालन पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें