कैथल। ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव खरकां निवासी सुरेश कुमार ने गुहला थाना में शिकायत में बताया कि उसका 19 वर्षीय भतीजा अमरजीत रामथली में फर्नीचर का काम करता था। 30 मई को रात करीब आठ बजे अमरजीत अपनी मोटरसाइकिल पर रामथली से वापस खरकां जा रहा था। रास्ते में एक सीमेंट की दुकान के पास किसी अंजान ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने अमरजीत को टक्कर मारकर घायल कर दिया। वे उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉ. ने अमरजीत को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद