फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव किठाना में अज्ञात वाहन ने मारी युवक को टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव किठाना में रविवार देर रात अज्ञात वाहन चालक ने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में होशियार सिंह किठाना ने बताया कि वह गांव किठाना के महादेव सर्विस स्टेशन के नाम से गाड़ी धुलाई का काम करता है। उन्होंने बताया कि उसके ताऊ का लड़का जरनैल सिंह खेती बाड़ी का काम करता था। वह रविवार देर रात्रि महादेव सर्विस स्टेशन से महज कुछ दूरी पर किठाना की ओर जा रहा था। पीछे आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका भाई सड़क पर गिर गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें