फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत में एक बाइक सवार युवक को टेंपो (छोटा हाथी) ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक सौरभ निवासी प्योदा की मौत हो गई।
विज्ञापन

सौरभ के ताऊ के लड़के नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सौरभ बाइक पर सवार होकर गांव प्योदा से गांव बिधराना जा रहा था। कलायत में नरवाना की तरफ से आ रहे एक टैंपों ने सड़क क्रॉस करते समय उसको टक्कर मार दी। हादसे के बाद सौरभ को राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच अधिकारी एचसी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में शिकायत अनुसार केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें