फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोशी की दवा पिलाकर युवती से दुराचार

Sun, 27 Jul 2014 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। डेरा मंडवाल में एक युवक ने एक लड़की से तीन दिन तक बेहोशी की दवा पिलाकर दुराचार किया। लड़की किसी तरह युवक के चंगुल से छूटी तथा परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि चार जुलाई को जब वह राजौंद के बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी तो आरोपी कर्णदीप उसके पास आया और किसी पेेय पदार्थ में उसे बेहोशी की दवा पिला दी। लड़की ने बताया कि वह उसे बेसुध हालत में कहीं ले गया और तीन दिन तक दुराचार करता रहा।
विज्ञापन


वह किसी तरह से उसके चंगुल से छूट कर घर पहुंची तथा परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें