फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के परिवार को पीटा, फिर घर में आग लगाई

Wed, 30 Apr 2014 12:14 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भागल में आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने अपने भाई और उसके परिवार पर हमला कर दिया और फिर उसके घर को आग लगा दी।
विज्ञापन


हमले में दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चीका के गांव भागल निवासी नसीब सिंह ने बताया कि सोमवार की रात उसके  भाई कुलदीप सिंह ने आपसी तकरार के चलते उसकी पत्नी पिंकी और बच्चों से मारपीट की। उसने बताया कि आरोपी ने उसके घर में आग लगा दी। जिससे उसके घर का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मारपीट के आरोप पांच पर केस
जबकि दूसरे मामले में गुहला में एक व्यक्ति ने पांच युवकों पर मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। गुहला की सलेमपुर बस्ती वासी फकीरिया राम ने बताया कि सोमवार रात उसी के गांव के मुंशी राम, गुरदेव, सुखदेव, जगदेव और हरदेव ने उस पर लाठियों व डंडाें से हमला करके उसे घायल कर दिया। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें