फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घर में घुसकर युवक पर किया हमला, छह नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव सैर में घर में घुसकर एक युवक पर हमला कर दिया। छह नामजद आरोपियों ने तीन-चार अन्य लोगों के साथ मिलकर युवक को डंडे, पंच और गंडासी से पीटा। हमले में युवक के सिर, नाक, बांह समेत शरीर पर पांच चोटें आईं।
विज्ञापन

गंभीर चोटों के कारण उसे गुहला के सरकारी अस्पताल से कैथल के सिविल अस्पताल रेफर किया गया। सीवन थाना पुलिस ने छह नामजद समेत चार अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुबह घर में घुसकर किया हमला : पुलिस को दी शिकायत में गांव सैर निवासी संदीप ने बताया कि 2 अक्तूबर की सुबह करीब पांच बजे वह बच्चों के साथ घर में सो रहा था। इस दौरान नथु, अभिषेक और लभु निवासी सैर, राहुल व साहिल निवासी नौच और लाला निवासी सिसला तीन-चार अन्य लोगों के साथ उसके घर में घुस आए।
विज्ञापन

शोर सुनकर पत्नी और ग्रामीण पहुंचे
हमले के दौरान संदीप ने बचाव के लिए शोर मचाया। आवाज सुनकर उसकी पत्नी सुनीता, भाई रिंकू और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव कर संदीप को आरोपियों से छुड़ाया। इसके बाद आरोपी अपने हथियारों सहित मौके से भाग गए। परिजन घायल संदीप को निजी वाहन से गुहला के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी हालत को देखते हुए कैथल के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया है। डीएसपी सुशील ने बताया कि मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है। इसमें छह नामजद समेत 10 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें