फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घर में घुसकर युवक पर किया हमला, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पूंडरी थाना क्षेत्र के गांव करोड़ा के एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों पर गंडासी और डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव करोड़ा निवासी संदीप ने बताया कि 22 जुलाई को जब वह अपने खेत जा रहा था तो उसके चाचा रोनक उर्फ रोन्की ने उसका रास्ता रोककर हमला किया और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। अगले दिन 23 जुलाई की शाम करीब छह बजे रोनक, उसकी पत्नी निशु तथा शुभम और सुमन्यू गंडासी व डंडे लेकर उसके घर पहुंचे। डर के कारण उसने घर का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने दरवाजे और खिड़कियों पर हथियारों से हमला किया। शाम करीब सात बजे जब वह घर से बाहर निकला तो चारों आरोपियों ने दोबारा उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि गंडासी और डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया। पूंडरी थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने अस्पताल में पीड़ित के बयान दर्ज किए। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 115, 117(2), 351(2) व 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें