फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा क्लबों से जुड़े युवा निभाएं टीकाकरण में भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के युवा क्लबों से जुड़ी जिलास्तरीय युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को डीसी प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में हुई। इसमें डीसी ने कहा कि इन क्लबों से जुड़े युवाओं को टीकाकरण में भूमिका निभानी चाहिए। उन्हें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना चाहिए। नशे की लत से युवाओं को बचाने के लिए विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाए। जिले के हर गांव में प्रत्येक वर्ग को लेकर 11 सदस्यीय तालमेल कमेटी गठित की जाए, जो सामाजिक मुद्दों, साफ-सफाई, वैक्सीनेशन आदि में जिला प्रशासन का सहयोग करे। उन्होंने नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी दीक्षा मिश्रा को निर्देश दिया कि भविष्य में किए जाने वाले कार्यक्रमों का खाका तैयार करके रिपोर्ट दें। जो युवा क्लब अच्छा कार्य करेगा, उन्हें प्रशासन सम्मानित भी करेगा। युवा प्रति माह किसी न किसी गांव में विशेष अभियान चलाकर सफाई का कार्य करें। इस कार्य में गांव के विशिष्ट लोगों और सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लें। इस मौके पर सीटीएम अमित कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा, एलडीएम विनोद कुमार, डॉ. स्वेता, लक्ष्मी रानी, काजल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें