कैथल। पुलिस ने गांव काकौत निवासी सन्नी उर्फ बबल को हथियार समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के लिए अदालत से चार दिन का रिमांड हासिल किया गया हैं। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि छह मार्च को पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर गांव बाता से बालू रोड पर रजबाहा पुलिया के पास दबिश देकर आरोपी गांव पाई निवासी नरेश उर्फ फिकर को काबू किया गया था। आरोपी नरेश के कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई थी। इस संबंध में थाना कलायत में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी नरेश से पूछताछ के बाद पता चला कि उसको यह हथियार गांव सांपली खेड़ी निवासी नरसिंह उर्फ दिपू की ओर से उपलब्ध करवाया गया था। इसके बाद पुलिस ने नरसिंह को भी काबू कर लिया था। संवाद