फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 7.03 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सिविल लाइन थाना पुलिस ने करनाल रोड बाईपास से एक युवक को 7.03 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी दुसैन निवासी संदीप उर्फ सोना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम 6 सितंबर को करनाल रोड बाईपास पर जांच कर रही थी। इस दौरान आरोपी को शक के आधार पर काबू किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7.03 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बरामद हेरोइन कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें